फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डेढ़ माह से सूरज के मकान में लगातार पढ़ी जा रही थी नमाज, अजान भी होती थी

Mon, 18 Sep 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि डेढ़ माह से सूरज के मकान में लगातार नमाज पढ़ी जा रही थी और अजान भी होती थी। पकड़े गए दोनों आरोपी कमरबतुन (माही) और शौकीन का पुलिस ने रविवार को चालान कर दिया। पुलिस को पता चला है कि शौकीन जहां कक्षा नवीं पढ़ा हुआ था, वहीं माही कक्षा 10 तक पढ़ी हुई थी तथा व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम भी दोनों चला रहे थे। माना जा रहा है कि दोनों सोशल मीडिया एकाउंट से भी लोगों को अपने चंगुल में फंसा लेते थे। पुलिस ने कॉल डिटेल के साथ-साथ दोनों के सोशल मीडिया एकाउंट की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।
विज्ञापन

धर्मांतरण कराने और करने के आरोपी की हो नागरिकता खत्म
शामली। बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि धर्मांतरण का मामला गंभीर है। चार वर्ष पूर्व सूरज ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था, फिर भी वह अनुसूचित जाति को मिलने वाली सुविधाएं ले रहा है। उस परिवार से ली गई सभी सुविधाएं वापस ली जानी चाहिए। आरोपियों के बारे में भी पुलिस को गहनता के साथ जांच करनी चाहिए। साथ ही आरोपी पर रासुका लगे व संपत्ति की जांच कर नागरिकता खत्म होनी चाहिए।
स्वामी यशवीर ने कहा धर्मांतरण कराने वालों का नेटवर्क गहरा है, इसकी पुलिस प्रशासन को पूरी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा हिंदू समाज में ऐसे लोग इस्लामिक संगठनों के द्वारा लगाए गए हैं। जो आरोपी पकड़ा गया है, उसकी पश्चिमी उप्र में अनुसूचित जाति के लोगों का धर्मांतरण कराने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। अब तक वह बहुुत सारे लोगों का धर्मांतरण करा चुका है। आरोपी के पास विदेश से पैसा आता है, इसकी जांच हो। इस पर रासुका लगाई जाए और इसकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। इसकी नागरिकता समाप्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें