कैराना। एसडीओ पर जानलेवा हमले के मामले में सपा विधायक नाहिद हसन कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट ने अग्रिम तिथि लगा दी है। 11 जुलाई 2019 को झिंझाना में बिजलीघर पर तैनात एसडीओ नाजिम अहमद पर सिकंदरपुर जाने के दौरान रास्ते में जानलेवा हमले की वारदात हुई थी। इस मामले में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को भी आरोपी बनाया गया है। यह मामला कैराना स्थित एक कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। शनिवार को मामले में तारीख होने के चलते विधायक नाहिद हसन कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट ने मामले में अग्रिम तिथि नियत कर दी है। संवाद