फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोराहे पर कैराना की नाहिद कॉलोनी, कौन कराएगा विकास

विज्ञापन
कैराना क्षेत्र में स्थित नाहिद कॉलोनी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद कैराना देहात में शामिल नाहिद कॉलोनी को लेकर जिला प्रशासन के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। नाहिद कॉलोनी नगर पालिका का हिस्सा नहीं बन सकी। कैराना देहात का अस्तित्व समाप्त होने से इस कॉलोनी में विकास अवरुद्ध होने की आशंका है।
विज्ञापन

कैराना नगर पालिका का सीमा विस्तार को हरी झंडी मिलने के बाद कैराना देहात के हिस्से को इसमें शामिल किया गया था। कैराना देहात का हिस्सा आर्यपुरी मोहल्ला कैराना नगर पालिका परिषद में शामिल हो गया। जिससे कैराना देहात का अस्तित्व समाप्त हो गया। नाहिद कॉलोनी को कैराना नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल करने को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। नाहिद कॉलोनी को नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने में निकाय का कानून आड़े आ रहा है। ग्राम पंचायत भूरा गांव का मजरा बनाने में भी नाहिद कॉलोनी की ज्यादा दूरी बाधा बन रही है। इसीलिए नाहिद कॉलोनी को नया ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने पर जिला प्रशासन के अफसर पशोपेश में है। नाहिद कॉलोनी को कैराना नगर पालिका परिषद में शामिल करने या अलग से ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने के लिए डीएम ने शासन को पत्र लिखा है।
यह है नाहिद कॉलोनी का मामला
डीपीआरओ नंदलाल बताते है कि नई जनगणना के मुताबिक एक हजार तक की आबादी को दूसरी ग्राम पंचायत में विलय किया जाता है। वर्ष 2011 की जनगणना के बाद नाहिद कालोनी वर्ष 2013 के बाद अस्तिव में आई। जनगणना न होने से इसे कैराना नगर पालिका परिषद की सीमा में शामिल नहीं किया जा सका। निकट के गांव भूरा से अधिक दूरी होने से ग्राम पंचायत में शामिल करना कठिन है। कैराना नगर पालिका परिषद का विस्तार के बाद कैराना देहात ग्राम पंचायत का अस्तित्व खत्म हो गया है। दूसरी ओर, वह कैराना नगर पालिका परिषद में शामिल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नाहिद कालोनी के मामले में डीएम ने लिखा है पत्र
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी का कहना है कि नाहिद कॉलोनी को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने, दूसरी ग्राम पंचायत का मजरा बनाने और नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने के संबंध में डीएम जसजीत कौर की ओर से पंचायत राज निदेशक, अपर मुख्य सचिव पंचायत और प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र भेजा गया है। कैराना देहात का हिस्सा आर्यपुरी कैराना नगर पालिका परिषद का हिस्सा हो गया है। कैराना देहात में शामिल नाहिद कॉलोनी नई जनगणना 2011 के बाद वर्ष 2013 में अस्तित्व में आई है। इस कॉलोनी के नागरिकों ने 2020 के ग्राम पंचायत के चुनाव में अपना मतदान किया था। अब दो हजार की आबादी वाली नाहिद कॉलोनी का विकास अवरुद्ध होने की आशंका है। पत्रावली शासन में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें