कांधला पुलिस ने पकडा अवैध हथियारों की तस्करी के साथ पकड़ा सभासद
- फोटो : SHAMLI
नगर पंचायत सभासद अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
शामली, कांधला। पुलिस ने एलम नगर पंचायत के सभासद को तस्करी के लिए अवैध हथियार ले जाते समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एलम रेलवे मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान एलम कस्बा निवासी एक व्यक्ति को बैग में अवैध हथियारों की सप्लाई करने के जाते समय दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम एलम नगर पंचायत का सभासद विपिन बताया। जिसके कब्जे से तीन तमंचे, 5 कारतूस 315 बोर, एक देसी मस्कट 12 बोर व एक पोना दुनाली बरामद हुए है। आरोपी का एक साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा ।