जलालाबाद। कस्बे में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए, अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक के आदेश पर कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कस्बे में कूड़े से अटे नालों की नगर पंचायत कर्मचारियों से सफाई कराई गई। साथ ही कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया।
कस्बे के बस स्टैंड से होते हुए, काशीराम आवास काॅलोनी, कटेहड़ा, नीलगरान चौक, मोती बाजार, कुरैशी चौक, मुख्य चौराहों, नालियों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया। शाम के समय कस्बे में फॉगिंग कराई गई। सफाई नायक सुनील कुमार, निसार अहमद, नीरज, मौली, रवि, नीरज आदि कर्मचारी मौजूद रहे।