शामली। 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहे सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को एसटी तिराहा से लेकर शहर की तरफ आने वाले कांवड़ यात्रामार्ग से झाड़ियों और नालियों की सफाई का अभियान चलाया गया। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों द्वारा एसटी तिराहा सेे लेकर शहर की तरफ आने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग की साफ सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग को दुरस्त कर दिया जाएगा ,ताकि हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।