फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठिठुरन बढ़ने पर घरों में कैद होने को मजबूर लोग

Tue, 10 Jan 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोहरे और शीतलहर के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो रहे हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह भी आसमान में घना कोहरा छाया रहा। जिससे हाईवे पर वाहन रेंगकर चलते रहे। दोहपर के समय धूप निकली, लेकिन करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। ऐसे में लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर होना पड़ा। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते अभी ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को भी वातावरण में कोहरा छाया रहेगा। करीब 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने की संभावना है।

बाजारों पर पड़ रहा ठंड-शीतलहर का असर

चौसाना। सोमवार को भी ठंड के तेवर तीखे रहे। घने कोहरे व शीतलहर के कारण लोग अपने अपने घरो में दुबके रहे। जिसकी वजह से सड़कें सुनसान रही और दुकानदार भी अलाव पर हाथ सेंकते दिखाई दिए।
विज्ञापन


चौसाना क्षेत्र में भी ठंड के कारण लोगो को बुरा हाल है। सोमवार को गलियों व बाजारो में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीबों को उठानी पड़ रही है। मौसम की मार झेल रहे लोग सर्दी से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। मौसम का असर बाजार में भी देखने को मिला। ठंड के कारण आसपास के गांवों से आने वाले लोगों के न आने से बाजार में सन्नाटा रहा। रोजाना बाजार के दुकानदार भी ऐसे में लोग अन्य दिनों की अपेक्षा जल्द ही घर चले जाते है। लगातार बढ़ रही ठंड से जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें