फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गणित में नियमित अभ्यास करने से मिलेंगे अच्छे अंक

Tue, 10 Jan 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा नजदीक आ गई है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थी जुटे हुए हैं। गणित में अच्छे अंक लाने के लिए विषय विशेषज्ञों से बात की गई। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करना जरूरी है। साथ ही परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन


सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के गणित के शिक्षक विकास कपूर उर्फ गोल्डी ने बताया कि गणित एक ऐसा विषय है, जो न केवल छात्रों का मानसिक विकास करता है, बल्कि उनकी तर्क वितर्क करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। गणित का ज्ञान छात्र की रचनात्मकता, विश्लेषणात्मता एवं समस्या सुलझाने की क्षमता में बढ़ोतरी करता है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे अंक लाने के लिए गणित का अभ्यास नियमित रूप से करना जरूरी है। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन का विशेष रूप से ध्यान रखें। बोर्ड के सैंपल पेपर्स जरूर हल करें। कोशिश करें कि तीन घंटे वाला प्रश्नपत्र दो घंटे के अंदर पूर्ण हो जाए। ऐसा करने से परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र के सभी सवालों को हल करने में आसानी होगी। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि प्रश्नपत्र को हल करने के बाद उसका पुन: निरीक्षण अवश्य करें। पुन: निरीक्षण करने का फायदा ये होता है कि जो छोटी-छोटी कमियां जाने अनजाने में रह जातीं हैं, उसे सुधारने का मौका मिलता है।



स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली के गणित के शिक्षक विवेक बंसल ने बताया कि गणित में बेहतर अंक पाने के लिए विद्यार्थी एनसीईआरटी की पुस्तकों से तैयारी करें। सैंपल पेपर केवल प्रैक्टिस के लिए रखें। ऑब्जेक्टिव पेपर के एसेशनिंग रीजनिंग अर्थात कथन और कारण वाले दो प्रश्न और 18 प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, जिसके लिए विद्यार्थी सैंपल पेपर से तैयारी करें। बाकी परीक्षा की तैयारी एनसीईआरटी की किताब से करें। निरंतर प्रयास ही बच्चों की सफलता का कारण होगा। यथा समय, आवश्यकता अनुसार शिक्षकों का परामर्श और उनके सहयोग से परीक्षा की तैयारी उत्तम हो सकती है। विद्यार्थी निर्धारित समय में प्रश्नपत्र पूरा करने के लिए मॉक टेस्ट के माध्यम से अभ्यास करें। ऐसा करने से विद्यार्थियों को अच्छे अंक पाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें