फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नहीं सुलझी गुत्थी, डॉक्टरों के पैनल के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला दयानंदनगर में बिजनौर पुलिस की हिरासत में प्रेमी युवक दीपक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के पैनल के बयान दर्ज किए। हालांकि, पुलिस अभी हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को नहीं सुलझा सकी है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने बिजनौर, सहारनपुर में दबिश दी।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के स्योहारा थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व महिला कांस्टेबल अन्नू के साथ अंबाला से प्रेमी युगल को बरामद किया था। रविवार रात को शामली में गाड़ी खराब होने पर दरोगा सभी को शामली के मोहल्ला दयनंद नगर स्थित अपने घर ले गया था। रात में 19 वर्षीय प्रेमी दीपक निवासी गांव गल्लाखेड़ी थाना स्योहरा जिला बिजनौर की मौत हो गई थी। दरोगा उसका शव लेकर शहर कोतवाली पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार दीपक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई थी, जिसको लेकर पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल चार डाक्टरों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

दबिश दी
मृतक दीपक के पिता अरविंद की ओर से शहर कोतवाली में दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व कांस्टेबल अन्नू के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने और किशोरी, उसके पिता, चाचा, मामा के लड़के के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दरोगा सुनील कुमार, प्रेमिका के पिता, चाचा और मामा के लड़के को गिरफ्तार कर चालान कर कर चुकी है जबकि प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह मेरठ भेजा गया था। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में बिजनौर और सहारनपुर के कई स्थानों पर दूसरे दिन भी दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।

जल्द होनी चाहिए गिरफ्तारी
उधर, पीड़ित परिवार के राजबीर सिंह का कहना है कि फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने में पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण परिवार के लोग भी दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें