फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुस्लिम समाज ने की यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। मुस्लिम समाज के लोगों ने गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद पर पैगंब साहब के खिलाफ टिप्पणी करने पर रोष जताया। उन्होंने महंत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी को दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बा गढ़ीपुख्ता के लोग इकट्ठा होकर थाने पर पहुंचे और स्वामी यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा, पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी असहनीय है। इस तरह के बयान से न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में अशांति फैलाने का काम करते हैं। यह ना काबिले बर्दाश्त है। अपने आपको चमकाने और लोगों की नजरों में आने के लिए किसी भी धर्म के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है। इसके खिलाफ भी एक कानून बनना चाहिए ताकि इस तरह कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी न कर सके। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उम्र कैद की सजा का प्रावधान किए जाने की मांग की। इस दौरान मोहम्मद मुस्तकीम सैयद, अतीक खान सभासद, जुल्फिकार, सबी आलम, अलीम, जीशान, फिरोज, सारिक, अनस, फैजान, कैफ, नादिर, साहिल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें