फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर में डिवाइडरों पर रेलिंग लगवाएगा नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही शहर में 20 से अधिक स्थानों पर रेलिंग लगाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका ने 39.53 लाख का बजट स्वीकृत किया है। जल्द ही रेलिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वैसे तो शहर के विभिन्न स्थानों पर पूर्व में डिवाइडरों पर रेलिंग लगाने का कार्य किया गया था। मगर अधिकतर स्थानों पर लगवाई गई रेलिंग टूट चुकी है, जिसके कारण हादसों का खतरा बना रहता है। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि शहर के दिल्ली रोड, धीमानपुर रेलवे फाटक, गुरुद्वारा रोड, झिंझाना रोड, बुढ़ाना रोड, रेलवे स्टेशन के निकट जल्द ही डिवाइडरों पर 3 फिट की रेलिंग लगवाई जाएगी। इसके लिए 39.53 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर दो हजार से अधिक ट्री गार्ड भी लाएग जाएंगे, जिसके लिए 39 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। इससे पौधों को बचाया जा सके। एक कंपनी को जल्द ही ठेका दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें