न्यायालय परिसर में सैनिटाइजर करते पालिका कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
पालिका ने न्यायालय परिसरों को किया सैनिटाइज
शामली, कैराना। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर कैराना नगरपालिका कर्मचारियों ने शनिवार को कैराना स्थित जनपद न्यायालयों के परिसरों और अधिवक्ताओं के चेंबरों को सैनिटाइज किया। इसके अलावा पालिका की टीम ने नगर में सार्वजनिक स्थानों पर भी सैनिटाइज का कार्य किया। चार दिन पूर्व बार एसोसिएशन कैराना के एक अधिवक्ता की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कुमार ने दो दिन के लिए न्यायालयों को बंद करने के आदेश दिए थे। जिस कारण जनपद न्यायालय 48 घंटे अर्थात चार सितंबर से पांच सितंबर की शाम तक बंद हैं।