पालिका चेयरमैन ने व्यापारियों को होली व शब-ए-बरात की बधाई दी
कैराना। नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन व चेयरमैन पुत्र चौधरी अनम हसन ने हिंदू, मुस्लिम व्यापारियों को होली पर्व व शब-ए-बारात की बधाई दी। व्यापारियों की दुकानों पर पहुंचकर पालिका चेयरमैन ने उनको होली पर्व व शब-ए-बरात की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि होली के इस पावन पर्व व शब-ए-बरात पर घृणा, द्वेष, अहंकार और बुराइयों को छोड़कर आपसी सौहार्द और सामाजिक सद्भाव को आत्मसात करें। अपने देश व समाज में खुशियों के रंग भर दें। इस दौरान व्यापारी विपुल कुमार जैन, मोहनलाल आर्य, नीटू गर्ग व तौसीफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।