फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पालिका कर्मी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 27 Jan 2023 10:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर की कानूनी कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

कांधला। कस्बा निवासी एक महिला ने पालिका के कर्मचारी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
महिला ने पालिका के कर्मचारी पर आरोप लगाया कि है कि उसका पति कई माह से जेल में बंद है और वह घर में अकेली रहती है। उसके घर पर पालिका के एक कर्मचारी का आना जाना था। आरोप है कि पालिका के कर्मचारी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर दी। शुक्रवार को महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करते छानबीन शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है की मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- दो शराब तस्कर गिरफ्तार
कांधला। शुक्रवार की सुबह पुलिस कस्बे के कैराना मार्ग मंडी गेट के निकट चेकिंग कर रही थी। पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों युवकों के पास से दस लीटर कच्ची शराब, एक किलो यूरिया दो लीटर रेक्टिफाइड बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने अपने नाम इमरान व राशिद निवासी मोहल्ला मिर्दगान कांधला बताया। पुलिस ने दोनों शराब तस्करों खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें