फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुक्तिधाम का जीर्णाेद्धार और सुंदरीकरण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया प्राथमिकता के आधार पर सर्वसमाज के पट्रोल पंप के सामने सड़क पर स्थित मुक्तिधाम का जीर्णोद्वार और सुंदरीकरण 15वें वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से शीघ्र कराया जाएगा। इसका स्टीमेट बन गया है। उन्होंने बताया नगर में इस समय सीसी रोड, जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए पाइप लाइनों पर कार्य चल रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट में वर्ष 2009 से सीमा विस्तार संबंधी मामले को लेकर आठ लोगों ने हाईकोर्ट में वाद दायर कराया था। मजबूत पैरोकारी के चलते याचिकाकर्ता हाईकोर्ट ने उनका मुकदमा खारिज कर दिया है। मुकदमा होने व स्टे होने के कारण नगर पंचायत विकास का कोई कार्य नहीं करा पा रही थी। अब न्यायालय का फैसला आ गया है, याचिकाकर्ता पर न्यायालय ने जुर्माना भी लगाया है। नगर की चारों पट्टी चौधरान पट्टी, नौगांवा पट्टी, मसावी पट्टी और कालरू पट्टी पर लगभग चार सौ खसरा नंबर के बड़े भू भाग को नगर पंचायत सीमा के अन्दर लेकर नगर पंचायत सीमा का विस्तार किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया शीघ्र ही नगर पंचायत की बैठक बुलाकर नगर पंचायत सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजने व नगर में अलग-अलग समाज के बने मुक्ति धामों का जीर्णोदार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें