फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाम में जिले के युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के गंगारामपुर खेड़की निवासी युवक की आसाम में हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

योगेश पुत्र प्रीतम सिंह आसाम के जिला कुट्टी में एक फ्लोर मिल में काम करता था। बताया गया कि उसके साथ सोनू निवासी ऊन भी वहां नौकरी करता था। किसी बात को लेकर दोनों युवकों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में सोनू ने योगेश के सिर में सरिये से वार किए। जिससे योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी हत्या की जानकारी जैसे ही परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। परिजन शव लाने के लिए आसाम रवाना हो गए। रविवार देर रात में शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। आसाम की पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि इस हत्या में दो अन्य युवक भी थे। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें