फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सांसद इकरा हसन ने लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नगर पंचायत कार्यालय में कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र से आए लोगों की जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही जनता को समस्या निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कैराना सांसद ने लगातार 4 घंटे तक क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। शेर सिंह राणा ने मंच से स्वागत करते हुए सांसद इकरा हसन का आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने संबोधन में भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के कुछ हताश लोग 2027 के लिए राजनैतिक जमीन तलाश रहे हैं और थानाभवन का सौहार्द खराब करने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वर्तमान में नॉनवेज होटल बिक्री के मुद्दे को जानबूझकर उछाला जा रहा है और कुछ विशेष लोगों को टारगेट किया जा रहा है। हम थानाभवन का माहौल किसी कीमत पर खराब नहीं होने देंगे। नॉनवेज होटलों को बंद किए जाने के मामले में इकरा हसन ने दो टूक बात कही कि नॉनवेज की बिक्री के लिए सरकार कि किसी भी धार्मिक स्थल से 50 मीटर के दायरे और धार्मिक पूजास्थल के प्रवेश द्वार से 100 मीटर की गाइड लाइस का मालूम हुआ है। इस संबंध में हमने जिले के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है, जल्दी ही समाधान हो जाएगा। इस मौके पर सपा नेता शेर सिंह राणा, मुन्ना हरड़, सतीश चेयरमैन, अजीत सिंह, गौतम प्रधान, अशरफ चेयरमैन, शरीफ प्रधान पलटेडी, चेयरमैन जहिर मलिक, वतन सैनी, राहुल चौधरी, हाजी राव जमशेद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें