फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात के लिए मां का दूध अमृत समान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पानी नहीं केवल स्तनपान अभियान के अंतर्गत गांव सिक्का में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए अमृत समान होता है। शिशु व बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक है कि जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान प्रारंभ करा दिया जाए। कुछ लोग नवजात शिशु को शहद या फिर घुट्टी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह सब गलत है। कार्यक्रम में 3 महिलाओं की गोदभराई व 3 बच्चों को अन्नप्राशन किया गया। इसे अतिरिक्त गांव हींड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सियाराम, बाल विकास परियोजना ममता देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बाबर खान, रेखा सैनी मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्राम की महिलाएं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें