फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां जगदंबा शक्ति का प्रतीक : सांसद प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। जलालाबाद में ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर मेले का शुभारम्भ मां दुर्गा की दिव्य ज्योति प्रज्जवलित कर सांसद प्रदीप चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि मां जगदम्बा शक्ति का प्रतीक है। प्रत्येक सनातनी को उनकी उपासना करनी चाहिए।
विज्ञापन

जलालाबाद में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा अष्टमी से चतुर्दशी तक सप्ताह भर मेले का भव्य आयोजन वर्षों से आयोजित किया जाता है। रविवार को दुर्गा अष्टमी पर प्रातः मन्दिर परिसर में पूजा-अर्चना पंडित चंद्र मोहन शास्त्री द्वारा कराई गई, तत्पश्चात हवन कराया। इसमें यजमान स्वरूप लाल उपेंद्र गुप्ता, रीना गुप्ता रहे। यज्ञ में विश्व की शांति के लिए आहुति दी गई। देर शाम माता की ज्योति यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे सांसद प्रदीप चौधरी ने माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में माता के भजनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु मोती बाजार, बोहरान मंदिर, पाल धर्मशाला, कटहरा बाजार, नीलगरान चौक, रामनगर से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे। यहां पर सामूहिक आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें