फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊन ब्लाॅक में सबसे ज्यादा मिले मलेरिया के मरीज

Sat, 03 Feb 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में पूरे साल में मलेरिया के 69 मरीज मिले हैं। इनमें अकेले ऊन ब्लाॅक में सबसे ज्यादा 29 मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज मिलने के कारण इस बार स्वास्थ्य विभाग का फोकस ऊन ब्लाॅक पर रहेगा। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। लोगों को बुखार से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 2023 में जनवरी से दिसंबर माह तक मलेरिया के 69 मरीज स्वास्थ्य विभाग के रिकाॅर्ड में दर्ज हुए हैं हालांकि बुखार के मरीजों की संख्या इससे कहीं ज्यादा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 48942 बुखार के मरीजों की रक्त स्लाइड बनाकर जांच की थी। इनमें ऊन ब्लाॅक में सबसे ज्यादा 29 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा थानाभवन ब्लाॅक में दस, जिला अस्पताल में 12 और शामली अरबन में 18 मरीज मिले। कांधला, कैराना और कुड़ाना ब्लाॅक में मलेरिया बुखार का कोई मरीज स्वास्थ्य विभाग के रिकाॅर्ड में दर्ज नहीं है। ऊन ब्लाॅक में सबसे ज्यादा मलेरिया बुखार के मरीज मिलने से इस बार स्वास्थ्य विभाग का फोकस इसी ब्लाॅक पर रहेगा। स्वास्थ्य विभाग बुखार की रोकथाम के लिए माइक्रो प्लान बना रहा है। माइक्रो प्लान बनाकर इस ब्लाॅक के गांवों में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को बुखार से बचाव की रोकथाम के लिए बचाव व सावधानी बरतने की जानकारी दी जाएगी।
मलेरिया विभाग में तैनात लैब असिस्टेंट अवधेश वाड़ेकर ने बताया कि 2023 में मलेरिया के कुल 69 मरीज मिले हैं, जिनमें ऊन ब्लाॅक में मलेरिया के 29 मरीज मिले हैं। इस ब्लाॅक में बुखार से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

2022 में मिले थे मलेरिया के 91 मरीज
जिले में 2023 में मलेरिया के 69 और डेंगू के 92 मरीज मिले हैं जबकि 2022 में मलेरिया के 92 और डेंगू के 91 मरीज मिले थे। 2022 में सबसे ज्यादा मलेरिया के मरीज जिला अस्पताल में 22 मरीज मिले थे। इनमें ऊन ब्लाॅक में 14 केस मिले थे।
विज्ञापन

ब्लाकवार मिले मलेरिया के केस
ब्लाॅक जांच केस
कांधला 4836 00
कैराना 9162 00
ऊन 6962 29
कुड़ाना 5343 00
थानाभवन 11180 10
जिला अस्पताल 4370 12
शामली अरबन 7089 18
योग 48942 69
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें