फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक बच्चों ने पी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद में पहले दिन 111331 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

रविवार को जनपद में पल्स पोलियो अभियान शुरू हुआ। सीएचसी शामली में सुबह सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएमओ डा. संजय भटनागर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा, एसीएमओ एके हांडा आदि स्टाफ मौजूद रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि पांच साल तक के 255211 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन 685 बूथों पर 105926 बच्चों को दवा पिलाई गई। इसके अलावा 36 ट्रांजित बूथों पर 4807 बच्चों को और 25 मोबाइल टीमों द्वारा 598 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस तरह कुल 111331 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह गए है, उन्हें सोमवार से 24 जनवरी तक डोर टू डोर दवा पिलवाई जाएगी। इसके बाद जो बच्चे रह जाएंगे, उन्हें बी टीम द्वारा 27 जनवरी को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें