फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकी पॉक्स: जिला अस्पताल में बनाया दस बेड का आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मंकीपॉक्स मरीजों के लिए जिला चिकित्सालय में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वालों पर खास नजर रख रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और लक्षण नजर आने पर सूचना देने का अनुरोध किया है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। हालांकि जिले में अभी मंकीपॉक्स के लक्षण वाला कोई मरीज सामने नहीं आया है। एसीएमओ डॉ. जाहिद अली त्यागी, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. करण चौधरी और डॉ. शाइस्ता की टीम के अतिरिक्त आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया मंकीपॉक्स का सबसे अधिक संक्रमण विदेश में है। ऐसे में विदेश से लौटे यात्रियों की कोविड-19 के साथ ही मंकीपॉक्स की दृष्टि से भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। विदेश से लौटे यात्रियों के स्वास्थ्य से लेकर उनकी पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। इसमें यह भी ध्यान रखा जाएगा कि किसी की त्वचा में चकत्ते तो नहीं हैं। अगर ऐसा नजर आता है तो उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा यदि किसी भी व्यक्ति को बुखार, त्वचा पर चकत्ते, सिरदर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें।
विज्ञापन

लक्षण
तेज बुखार, त्वचा पर चकत्ते, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकावट, गले में खराश और खांसी, आंख में दर्द या धुंधला दिखना, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, पेशाब में कमी, बार-बार बेहोश होना, दौरे पड़ना आदि।
सावधानी
मंकीपॉक्स के लक्षण दिखते ही जांच कराएं।
त्वचा में चकत्ते हो तो, दूसरों के संपर्क में आने से बचें।
लक्षण वाले व्यक्ति की चादर, तौलिया या कपड़ों आदि का इस्तेमाल नकरें।
बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें।
लक्षण दिखते ही घर के एक कमरे में स्वयं को आइसोलेट कर लें।
अपने पालतू जानवरों से भी दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें