फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घर में घुसकर बालिका से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। घर में घुसकर 11 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की गई। मामले में बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद तथा अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बाजार में सामान खरीदने गया हुआ था। घर पर उसकी 11 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि तभी पड़ोस का ही आयान उसके घर से घुस गया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान उसकी पुत्री ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर का कुंडा लगाते हुए उसे अंदर बंद कर दिया। कुछ देर बाद वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर पहुंचा तो बेटी ने सारी बात बतायी। इसके बाद उसने आरोपी के घर जाकर आरोपी के परिजनों को बताया तो परिजन आरोपी को जबरदस्ती छुड़ाकर अपने साथ ले गए। कुछ देरी के बाद आरोपी आयान अपने साथी गुलफाम व शुऐब तथा कुछ महिलाओं के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें