फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति भाव से मनाया गया मोक्ष कल्याणक महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ धूूमधाम से मनाया गया। दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू़ चढ़ाया। जनपद सहारनपुर के कस्बा तीतरों से भगवान पार्श्वनाथ को लाडू़ चढ़ाने श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था पहुंचा।
जलालाबाद के 1008 पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव जैनाचार्य पंडित राजकुमार जैन के सानिघ्य में सुबह प्रक्षाल पूजन, शांतिधारा पाठ व प्रभु प्रार्थना श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। इसके बाद ध्वजारोहण बैंडबाजे की धार्मिक धुनों पर हीरामणि जैन, सतेंद्र जैन द्वारा किया गया। इसके बाद भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लाड़ू चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की व पूरे भक्तिभाव से लाडू़ चढ़ाया। इसमें प्रथम व मुख्य 23 किलो के लाूडू़ चढ़ाने का सौभाग्य वैभव जैन, आलोक जैन सरधना वालों को मिला। इसके बाद दूर दराज से आए श्रद्धालुओं द्वारा लाड़ू प्रसाद चढ़ाया गया। शांतिधारा राऊरकेला उड़ीसा से आए जैन समाज के लोगों ने की। जनपद सहारनपुर के तीतरों से जैन श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था पदयात्रा करते हुए श्रीजी को भारी भरकम लाडू़ चढ़ाने जलालाबाद के प्रसिद्ध जैन तीर्थ पहुंचा। इसकी सुंदर झांकी सभी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। झांकी की अगुवाई विशांक जैन, अशोक जैन, पारस जैन, पीयूष जैन, सचिन जैन, गौरव जैन हिमांशु राहुल आदि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर प्रबंध समिति ने मंदिर को भव्य तरीके से सजाया था। मुख्य अतिथि सुरेंद्र जैन, निर्दोष जैन ने जलालाबाद के अतिशय क्षेत्र के विषय में श्रद्धालुओं को विस्तार से बताया। मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने दूरदराज से आए जैन बंधुओं का स्वागत किया। इस क्षेत्र पर भगवान पार्श्वनाथ की विशेष कृपा का उल्लेख करते हुए इसे संतों की पावन भूमि बताया। कहा कि यहां पर सभी याचक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस क्षेत्र की ख्याति संपूर्ण भारत वर्ष में अतिशय पूर्ण है। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सतेंद्र जैन, तरुण जैन, सुशील जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन सुभाष जैन, नरेंद्र जैन, प्रदीप जैन, उमेश जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें