फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मोहम्मद यामीन का चयन

विज्ञापन
आईसीटी पुरस्कार के लिए चयनित अध्यापक मौ यामीन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मोहम्मद यामीन का चयन
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के ग्राम मामौर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक मोहम्मद यामीन को राज्यस्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में चुना गया है। उन्हें ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। आईसीटी आधारित कक्षा शिक्षण प्रतियोगिता के जिला स्तर पर 23 से 27 जून तक ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद मोहम्मद यामीन ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। वहां भी उनका चयन हो गया है। उन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक की ओर से ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। मोहम्मद यामीन को पांच सितंबर 2016 को राज्यपाल पुरस्कार और एक मार्च 2020 को भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें