शामली। भाजपा के गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू चौधरी जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने कैराना विधानसभा के गांवों में जनसंपर्क किया। कस्बा झिंझाना, गांव मछरौली, आम वाली, सिंगरा, बझैड़ी, ढिंढाली, सिकंदरपुर में बैठक की। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा रूबी प्रविता चौधरी, भूपेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश, मोनू चौधरी, हरेंद्र चौधरी, विनीत चौधरी, नवनीत गुलिया, विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे।