संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाजपा के जिला कार्यालय पर सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने संयुक्त रूप से भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अनुसूचित वर्ग से संवाद करते हुए कहा गया कि सैकड़ों सालों से पिछड़े इस वर्ग को 2014 के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद नया साहस, बल और ऊर्जा मिली है। 2014 के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने अनुसूचित वर्ग के लिए कई जनकल्याण योजनाएं लाकर इस वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा कर रहे हैं। अनुसूचित वर्ग को उन्होंने समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ-साथ शिक्षित कर आगे बढ़ाने का काम किया है। वह दिन भी दूर नहीं जब इस समाज का शिक्षा का स्तर शत-प्रतिशत होकर समाज का पूर्ण कायाकल्प होगा।
इस अवसर पर अनुसूचित वर्ग के कई लोगों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में हरवीर मलिक, राजेंद्र मादलपुर, अनिल चौहान, क्षेत्रीय अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ. रवि, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष बादल गौतम, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम पारचा, पूरन जाटव, अशोक कोरी, दीपक चंद्र, देवेंद्र ढिंगान, ओम प्रकाश सिंह, प्रीति देवी, शशि अरोरा, डॉ. अनुराग शर्मा, विवेक प्रेमी, संगीता जिंदल, सुधा तोमर, दिवाकर कश्यप, छत्रपाल कश्यप, भूपेंद्र शर्मा, ऋषिपाल फौजी, गोपाल चौहान उपस्थित रहे।