फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के लिए मोबाइल वैन को किया रवाना

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में नुक्कड़ नाटक टीम मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते कैराना सांसद प्रदीप च? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
प्रचार के लिए मोबाइल वैन को किया रवाना
विज्ञापन

शामली। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग द्वारा कौशल सतरंग कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक टीम व मोबाइल वैन को कलक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, डीएम जसजीत कौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। आईटीआई प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि 14 से 35 आयु वर्ग के युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन में रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रचार प्रसार कार्यक्रम कलक्ट्रेट से प्रारंभ होकर विकास खंड शामली, विकास खंड ऊन, विकास खंड थानाभवन एवं विभिन्न स्थल पर नुक्कड़ नाटक की टीम व मोबाइल के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एमआईएस. मैनेजर अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें