फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर आए आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को रिमांड पर लेकर लूटा गया मोबाइल बरामद
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने तीन माह पहले युवक से लूट करने वाले आरोपी को रिमांड पर लेकर लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 23 मार्च की रात साढ़े नौ बजे घर लौटते समय सोहित मलिक निवासी गांव गोहरपुर से बनत से गोहरपुर मार्ग पर चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी, मोबाइल आदि छीन लिया था। वारदात की रिपोर्ट थाना आदर्श मंडी में दर्ज हुई थी। पुलिस इस वारदात में शामिल असलेश, इंतजार और कमल हसन निवासी बनत गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि चौथा आरोपी सागर उर्फ छन्नू निवासी बनत न्यायालय में हाजिर होकर जेल चला गया था। आदर्श मंडी पुलिस ने न्यायालय में आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए 23 मई को प्रत्यावेदन किया था। कोर्ट से आरोपी का बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक रिमांड स्वीकृत हुआ। एसपी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लाकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर सोहित का लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा और दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें