फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुकान से मोबाइल और नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नगर में दुकानों से बच्चों द्वारा चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चांदनी चौक के पास तस्लीम अहमद की घड़ी की दुकान है। तस्लीम ने बताया कि बुधवार को वह दुकान के बाहर कुछ काम से गए थे। दुकान की सुरक्षा के लिए उन्होंने एंट्री पर लकड़ी का तख्ता रख दिया था। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि लगभग 12 साल का एक बालक दुकान के आसपास घूमता रहा और तस्लीम के बाहर जाने के बाद लकड़ी के तख्ते को पार कर दुकान के अंदर घुस गया। उसने काउंटर खंगाला और वहां रखे मोबाइल फोन तथा गल्ले से लगभग 1300 रुपये की नगदी चोरी कर भाग गया। पीड़ित तस्लीम ने थाने में सीसी फुटेज के साथ तहरीर दी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें