फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: आर्मी में चयनित सात युवकों का एमएलसी ने किया स्वागत

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा में स्थित शहीद कैप्टन मदन पाल मैमोरियल स्टेडियम में आर्मी में
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री मोदी के गांव के रहने वाले है युवक, पंजोखरा जसाला के स्टेडियम में रहकर कर रहे थे तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। क्षेत्र के गांव पंजोखरा जसाला स्थित शहीद कैप्टन मदनपाल मेमोरियल स्टेडियम में नौकरी पाने के लिए भर्ती की तैयारी कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव निवासी सात युवकों का आर्मी में चयन हो गया है। बृहस्पतिवार को स्टेडियम पहुंचे चयनित युवकों को भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और कोच अमरीश अधाना ने शुभकामनाएं देकर गांव के लिए विदा किया।
क्षेत्र के गांव पंजोखरा में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के प्रयास से शहीद कैप्टन मदन पाल मेमोरियल स्टेडियम के नाम से एक स्पोर्ट स्टेडियम बनवाया गया है। स्टेडियम में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास बनवाए गए है। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने युवाओं के लिए उक्त स्टेडियम में अमरीश अधाना को कोच बनाकर रखा हुआ है। स्टेडियम में यूपी सहित देश के लगभग 15 राज्यों से युवक और युवतियां यहां आकर नौकरी पाने के लिए विभिन्न भर्तियों में होने वाली भागदौड़ आदि की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अमरीश अधाना ने जानकारी देते हुए बताया पिछले सात माह से गुजरात राज्य एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव बड़नगर निवासी सात युवक स्टेडियम हॉस्टल में रहकर आर्मी की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे और सातों युवकों का आर्मी में चयन हो गया है। सातों युवक का चयन होने पर स्टेडियम में रहकर तैयारी कर रहे बाकी युवक-युवतियों में भी जोश की लहर दौड़ रही है। बृहस्पतिवार को युवक पंजोखरा स्थित स्टेडियम पहुंचे जहां पर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने सभी चयनित युवकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बताया कि युवकों के नाम हिम्मत सिंह राजपूत, दीपक सिंह राजपूत, कुलदीप सिंह राजपूत, दिग्विजय सिंह राजपूत, अनिल कुमार राजपूत, गुलाब सिंह राजपूत, यशपाल सिंह राजपूत है और सभी युवक यहीं रहकर तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें