शामली क्षेत्र के गांव सिलावर में सीआरपीएफ के जवान अंकुर तरार के घर पर सांत्वना देने विधायक अशरफ अ
- फोटो : SHAMLI
विधायकों ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
शामली। रालोद विधायकों ने गांव सिलावर निवासी सीआरपीएफ के जवान की मौत पर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
थानाभवन विधायक अशरफ अली खान व सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनात अंकुर तरार की के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी हर संभव मदद का दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि दुख की घड़ी में रालोद कंधे से कंधा मिलाकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ्फार खान, संजीव, अरविंद, वीरपाल, रवि, संदीप सरोहा आदि मौजूद रहे। संवाद