विधायक ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की
कांधला। पटाखा फैक्टरी हादसे में मारी गई मोहल्ला रायजादगान निवासी तीनों महिलाओं की सोमवार को तेरहवीं हुई। तेरहवीं में क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल अंबेडकर धर्मशाला पहुंचे। इसके बाद निर्मला, नरेशो और सरस्वती के घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने परिजनों से कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। इसके बाद उन्होंने मृतक इंतजार के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद विधायक इस्लामपुर घसौली में मृतक शैंकी के घर जाकर रस्म तेरहवीं में शामिल हुए। इनके अलावा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने भी हादसे में मारे गए लोगों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। समाजसेवी पेट्रोल पंप संचालक दिनेेश चंद गुप्ता ने तीनों पीड़ित परिवारों के घर राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से पीड़ित परिवारों की जो भी मदद होगी वह करेंगेें।