शामली में लापता हुई बच्ची को तलाशकर महिला थाना प्रभारी ने उसके परिजनों को सौंपा।
- फोटो : SHAMLI
शामली। मोहल्ला गुजरातियान में ढाई साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली। वार्ड सभासद के पति निशिकांत संगल और रक्षित गोयल ने बच्ची से उसके माता-पिता के बारे में जानकारी करनी चाही तो वह कुछ नहीं बता सकी। उन्होंने महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी को जानकारी दी। उसी दौरान बच्ची के माता-पिता भी तलाश करते हुए थाने पहुंच गए। महिला थाने पर बच्ची को पाकर माता-पिता खुश हुए और पुलिस का आभार व्यक्त किया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची मोहल्ला रामशाला से घर से निकल गई थी और गुजरातियान मोहल्ले में पहुंच गई थी। बच्ची उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दी गई है।