शामली। चौसाना क्षेत्र के गांव कोंथलपुर में घर के बाहर खड़ी मशीन से बदमाशों ने दो बैटरे चोरी कर लिए। किसान को सुबह होने पर घटना का पता चला। उधर, बल्ला माजरा में एक ग्रामीण के कुर्ते की जेब से दस हजार की नकदी दो युवक चोरी कर ले गए। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान हैं।
चौसाना क्षेत्र के गांव कोंथलपुर निवासी हरजिंद्र पुत्र पहल सिंह की कंबाइन मशीन घर के सामने खड़ी थी। सोमवार रात चोरों ने मशीन से बैटरे चोरी कर लिए। हो गए। बैटरों की कीमत 20 हजार थी। दूसरी ओर बल्ला माजरा सोमवार शाम को नवाजिश खाद बीज खरीदने के लिए घर से निकला था। खेत में जाकर कपड़े निकालकर काम करने लगा, तभी दो युवक आए और कुर्ते से नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।