फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन मिल के उप प्रबंधक से बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक लूटी

Tue, 11 Jun 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुटराड़ा-लोई नहर मार्ग पर लांक पुलिया के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने थानाभवन चीनी मिल के उप प्रबंधक गन्ना मनोज तोमर से दिनदहाड़े बाइक लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उप प्रबंधक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला बागपत के थाना बड़ौत क्षेत्र के गांव बावली निवासी मनोज तोमर थानाभवन चीनी मिल में उप प्रबंधक (गन्ना) के पद पर कार्यरत है। रोज की तरह उप प्रबंधक सोमवार को बाइक द्वारा क्षेत्र में गए थे। दोपहर करीब ढ़ाई बजे वे गांव करौदा महाजन से बुटराड़ा-लोई नहर मार्ग से बाइक पर थानाभवन चीनी मिल लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में नहर मार्ग पर स्थित गांव लांक पुलिया के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि उनकी बाइक में तेल खत्म हो गया है। उन्होंने तेल देने की बात कही। दोनों युवक तेल निकालने के लिए छोटा पाइप लिए थे। उन्होंने अपनी बाइक का ढक्कन खोला तो बदमाशों ने उनकी बाइक से थोड़ा तेल निकाल लिया। इसके बाद जैसे ही वे टंकी का ढक्कन बंद कर चलने को तैयार हुए तो बदमाशों ने उनसे बाइक लूटने की कोशिश की।
उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने लात घूसों से मारपीट की। उनके सिर पर किसी पाइप से वार किया, जिससे उनका हेलमेट मुंह पर आ गया। इसके बाद उन्होंने पीछे कमर में भी पाइप से वार किया। इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर दो बदमाश और आए। चारों बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी देकर बाइक लूट ली और फुगाना की तरफ फरार हो गए। मारपीट में उन्हें सिर, मुंह समेत शरीर के कई हिस्से में गुम चोटें आई है। बाइक लूट की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित ने शहर कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश में जुटी है, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

30 वर्ष के आसपास की उम्र के थे बदमाश
उप प्रबंधक गन्ना मनोज तोमर ने बताया बाइक लूटने वाले बदमाशों की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी। पहले जो दो बदमाश खड़े थे। उनमें एक ने हेलमेट लगाया था तो दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। दूसरी बाइक पर आए दोनों बदमाशों में भी एक ने हेलमेट और दूसरे ने कपड़े से मुंह लपेटा हुआ था। जाते हुए बदमाश उनका भी हेलमेट लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें