फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उधार चुकाने के लिए बदमाशों ने युवक से लूटी थी बाइक

Sun, 14 Jul 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उधार को चुकाने के लिए उन्होंने बाइक लूटी थी।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सेंहटा उपरिगामी सेतु के निकट दो जुलाई की रात को गांव बलवा निवासी कासिम से दो बदमाशों ने बाइक लूट ली थी। पुलिस ने कासिम की तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ शुक्रवार देर रात सहारनपुर लिंक बाईपास पर बाइक पर आ रहे दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अमित उर्फ सन्नी निवासी गांव आदमपुर पैर में गोली लगने से घायल हुआ जबकि इसी गांव के रहने वाले दूसरे बदमाश नितिन उर्फ निक्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से कासिम से लूटी गई बाइक, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए थे।
पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उधार चुकाने के लिए बाइक लूटी थी। अमित उर्फ सन्नी के खिलाफ 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं जबकि नितिन उर्फ निक्की का फिलहाल कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें