फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम नही मिला, डीएम ने ली अफसरो की तैयारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में भ्रमण पर आने वाले मंत्री का कार्यक्रम अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। मंत्री समूह की कार्यक्रम तैयारियों के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने जिले के अफसरों की बैठक ली। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक में डीएम जसजीत कौर ने निर्देश दिए कि मंत्री समूह के जनपद में प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारी तैयार रहे। जनपद में मंत्री समूह विकास कार्यों की समीक्षा बैठक और कानून व्यवस्था, किसी एक गांव में चौपाल, वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण, निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण, गेहूं क्रय केंद्र अन्य कार्यक्रम के अलावा विभिन्न विभागों के योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित किया जाना कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि मंत्री समूह में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का सहारनपुर जिला और दिनेश प्रताप सिंह का मुजफ्फरनगर जिले का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। तीसरे मंत्री राकेश राठौर का शामली जिले का कार्यक्रम अभी प्राप्त नहीं ह़ुआ है। मंत्री समूह शनिवार को जिले स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। रविवार को मंत्री समूह भ्रमण कार्यक्रम पर निकलेंगे। शामली में आने वाले राज्य मंत्री का शनिवार को कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें