संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को थानाभवन में पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा के कैंप कार्यालय से तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा व जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बाइक रैली का शुभारंभ किया। वह खुद भी बाइक पर बैठकर रैली में शामिल रहे।
रैली थानाभवन पूर्व मंत्री के कैंप कार्यालय से शुरू होकर थानाभवन कस्बे से होती हुई जलालाबाद से होते हुए विभिन्न जगह से गुजरी। इस अवसर पर जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि देशभर में बड़े स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। उन्होंने लोगों से तिरंगा लगाने के अपील की। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को देशभर में और प्रदेश में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। उसका नतीजा है कि आज हर व्यक्ति तिरंगा लेकर चल रहा है और देशभक्ति से जुड़ रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, जिला महामंत्री राजेंद्र चौधरी, रोहित विश्वकर्मा, कुसुमलता पाल, आनंद पुंडीर, यशपाल प्रधान, वीरेंद्र सिंह, बॉबी शर्मा, राकेश राणा, मोहित शर्मा, सोमवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।