मिनी ट्रक तारों में उलझा
झिंझाना। रविवार को मिनी ट्रक बिजली के तारों में उलझने से पोल और तार टूटकर नीचे आ गिरे। एक मिनी ट्रक चालक बाजार में एक व्यापारी की दुकान पर सामान उतारकर बाजार से वापस जा रहा था। आरएसएस इंटर कालेज के पास लगे बिजली के पोल पर लगे तारों की ऊंचाई कम होने के कारण मिनी ट्रक उलझ गया। इससे पोल और तार टूटकर ट्रक के ऊपर आ गिरे। शुक्र रहा कि उस समय बिजली आपूर्ति चालू नहीं थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विद्युुत कर्मी को बुलाकर तारों को मिनी ट्रक से अलग कराकर चालक सहित थाने ले गए। थाना प्रभारी पीकेसिंह ने बताया की चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।