फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से मिनी ट्रक में लगी आग

Fri, 20 Oct 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली दिल्ली रोड पर मिनी ट्रक में लगी आग
विज्ञापन
शामली। शहर के दिल्ली रोड पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से मिनी ट्रक में आग लग गई। मिनी ट्रक में सो रहे चालक को लोगों ने जगाया, जिससे चालक की जान बच गई। दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई। आग में मिनी ट्रक का अगला हिस्सा और उसमें लदी दो ई रिक्शा के अलावा पांच हजार रुपये, मोबाइल आदि सामान जल गया।
विज्ञापन

यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड तिमरसा पर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे हुआ। नोएडा से फैजल मिनी ट्रक में ई-रिक्शा लादकर शामली में रात को करीब दो बजे पहुंचा। उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और उसमें अंदर सो गया। सुबह करीब छह बजे अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर मिनी ट्रक पर गिर गया। आसपास के लोगों ने तार में करंट होने की आशंका जताते हुए मिनी ट्रक में सो रहे चालक को जगाया।
चालक जैसे ही नीचे उतरा तो मिनी ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मिनी ट्रक का अगला हिस्सा और उसमें लदी दो ई-रिक्शा जल गई। चालक फैजल ने बताया कि जब उसने मिनी ट्रक खड़ा किया था उस समय कोई तार टूटा हुआ नहीं था। चालक के मुताबिक मिनी ट्रक में पांच हजार रुपये, मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस आदि आग में जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें