फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद का चांद दिखाई देते ही लाइन लगाकर बिका दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। ईद के मौके पर डेयरी संचालकों ने जमकर चांदी काटी। डेयरी संचालक पानी के टैंकरों में हरियाणा से दूध भरकर लाए और सप्लाई किया। डेयरी की दुकानों पर लाइन लगाकर दूूध की बिक्री की गई। इस दौरान पचास रुपये बिकने वाला दूध सौ रुपये प्रति लीटर तक बिका। ईद का चांद दिखने के बाद बाजारों में रौनक देखने को मिली। ईद का चांद दिखने के बाद जहां मिठाईयों की दुकानों पर लंबी लाइन लग गई। वहीं डेयरी संचालकों ने भी ईद का फायदा उठाते हुए ओवररेट में दूध की बिक्री की। लेकिन ग्रामीणों पर महंगाई का कोई असर देखने को नहीं मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर दूध को खरीदा। ईद-उल-फितर पर्व पर मुस्लिम समाज के लोग शीर जरूर बनाते हैं। इसलिए महंगा दूध खरीदने से भी उन्होंने गुरेज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें