कैराना एसडीएम को ज्ञापन देते रालोद छात्र सभा व सपा छात्र सभा के सदस्य
- फोटो : SHAMLI
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
कैराना। रालोद छात्र सभा व समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को रालोद छात्र सभा के महासचिव राजेंद्र यादव के नेतृत्व में छात्र कैराना तहसील में पहुंचे। जहां पर रालोद छात्र सभा व समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने संयुक्त रूप से किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम देवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें चार जून को जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम सिसौली में मृतक किसान ओमपाल के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की। इसके अलावा आवारा पशुओं को गोशाला में भिजवाए जाने की भी मांग की। जिससे फसलों का नुकसान न हो। किसानों के 900 करोड़ रुपये गन्ने का बकाया भुगतान दिलाए जाने, बिजली का बिल व कर्जा माफ किए जाने की मांग की। पिछले दिनों झिंझाना थाना क्षेत्र में हुए टपराना प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस दौरान पूर्व छात्र अध्यक्ष वसीम अहमद एडवोकेट, रोहित चौहान, आशीष चौधरी, चौधरी बिलाल एडवोकेट, विशाल चौहान व अंशुल कुमार मौजूद रहे।