फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सिविल कोर्ट समेत कई मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 08 Oct 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के कार्यकर्ताओं का सिविल कोर्ट समेत कई मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव तेजपाल गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में सिविल कोर्ट की स्थापना, ब्लॉक का विभाजन कर झिंझाना क्षेत्र में नया ब्लॉक की स्थापना करने ,ब्लॉक में राजकीय खेल स्टेडियम, आईटीआई, ऊन में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना, ग्राम हथछोया में जूनियर हाई स्कूल को अपग्रेड कर राजकीय इंटर कॉलेज का दर्जा देने विद्युत बिल माफ करने तथा गन्ने का बकाया भुगतान देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा।
कार्यकर्ताओं ने तहसील में रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अर्चना शर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में नीरज, सत्यवान, विपिन तोमर, रामफल, रामकुमार, अशोक कोरी, सुशील कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें