फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 19 Jan 2024 03:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर करीब 60 साल से आंदोलन चला आ रहा है, लेकिन आज तक पउप्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं हो पायी है। पूर्व में केन्द्र व प्रदेश में अलग-अलग पार्टियों की सरकार रही हैं। पउप्र की जनता को न्याय पाने के लिए इलाहाबाद व लखनऊ 800 किमी. दूरी तय करके जाना पड़ता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना न्यायोचित है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से हाईकोर्ट बेंच की जल्द स्थापना की मांग की गई। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, सत्यपाल बालियान, धीरसिंह मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें