फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कैराना। नेशनल हाईवे में अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे में देरी होने के कारण किसानों ने एडीएम से समय पर मुआवजा दिलाने की मांग की। मंगलवार को कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कैराना हल्का नंबर तीन बाईपास के करीब 12 किसान पहुंचे। किसानों ने एडीएम अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों ने बताया कि 2018 में भारत सरकार ने धारा 3ए के माध्यम से उनकी जमीन को बनने वाले नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहीत करने की सूचना जारी की थी। धारा 3डी के माध्यम से 2019 में अधिग्रहीत भूमि भारत सरकार में निहित की गई थी, लेकिन डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी किसानों को उनकी जमीन की मुआवजा राशि नहीं दी गई। किसानों ने जल्द से जल्द अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की है। एडीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान शमशाद, मोहम्मद आलम, साजिद, शौकीन, कसीम, फारूख, राशिद, नदीम, गुलजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें