फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण को पांच विभागों में सौंपे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर वहां व्याप्त समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, प्रदेश महासचिव चौधरी अमजद हसन और जिला प्रभारी सन्नी निर्वाल ने बताया कि पांच विभागों में ज्ञापन दिए गए। जिसमें जिले में अवैध सरकार की बिक्री बंद कराने व ठेके पर रखे कर्मचारी और चालकों के लंबित भुगतान कराने की मांग की गई। इसके अलावा ओवर रेटिंग बंद कराने, मानक के अनुसार कार्य न करने वाले कर्मचारियों खिलाफ कार्रवाई, समाज कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, साप्ताहिक बंदी के दौरान व्यापारियों से अवैध उगाही बंद कराने समेत कई अन्य मांग की। रामेश्वर कालखंडे, मौजिंद्र सिंह, वकील चौहान, शोएब गुर्जर, वसील अजहर, कपिल मलिक, सुहेल अंसारी, विशाल खान, वैसर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें