फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ पंजीठ के ग्रामीणों की बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ पंजीठ के ग्रामीणों की बैठक स्थगित
विज्ञापन

शामली, कैराना। पानीपत-खटीमा हाईवे पर हैदरपुर के पास फ्लाईओवर के विरोध कर रहे ग्रामीणों की बुधवार को दिल्ली में होने वाली बैठक स्थगित हो गई।
जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कर रही है। बीते दिनों हैदरपुर के पास फ्लाईओवर के विरोध और पंजीठ के पास फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर पंजीठ, रामडा, झाड़खेड़ी आदि गांवों के ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे। ग्रामीणों की मांग थी कि फ्लाईओवर पंजीठ के पास बनाया जाए ताकि हादसे होने की आशंका कम हो। ग्रामीणों के धरने के चलते हैदरपुर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया था। वहीं निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर केके सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर का विरोध कर रहे पंजीठ व अन्य गांवों के ग्रामीणों को दिल्ली बुलाया गया था ताकि उनकी समस्याएं सुन कर समाधान कराया जा सके। बैठक में उनकी कंपनी के अधिकारी भी शामिल होने थे। उधर, बुधवार शाम पंजीठ निवासी समाजसेवी पहल सिंह सैनी ने बताया कि पहले दिल्ली से एक बड़े अधिकारी का फोन आया था। जिसमें उन्हें समस्या के समाधान के लिए बुधवार को दिल्ली बुलाया था। लेकिन बाद में किसी कारण बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें