फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भैंसवाल बाईपास अंडरपास का मेरठ की कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण कराएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर रेलवे निर्माण खंड की ओर से डिजाइन बनाकर स्वीकृत के लिए भेजा
विज्ञापन

-डिजाइन स्वीकृति के बाद अंडरपास का होगा निर्माण कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। नवीन जिला मुख्यालय और दिल्ली-शामली- सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले 3.5 किमी लंबाई वाले भैंसवाल मिनी बाईपास के अंडरपास का निर्माण मेरठ की कंस्ट्रक्शन कंपनी कराएगी। उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय से डिजाइन तैयार करके स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य अगले माह शुरू हो जाएगा।
नवीन जिला मुख्यालय से दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले 3.5 किमी लंबाई वाले भैंसवाल मिनी बाईपास विधानसभा चुनाव 2017 से पहले स्वीकृत हुआ था। जिसमें रेलवे लाइन का अंडरपास प्रस्तावित था। वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस बाईपास के लिए 18 करोड़ रुपये की संपूर्ण धनराशि अवमुक्त कर दी थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से दो लेन के सात मीटर चौड़ाई के अंडरपास निर्माण के लिए 4.25 करोड़ रुपये की धनराशि उत्तर रेलवे निर्माण खंड के वरिष्ठ मंडल अभियंता दिल्ली कार्यालय को पांच साल पहले हस्तांतरित कर दी थी।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से सिलावर रेलवे लाइन दोनों ओर अंडरपास की भूमि छोड़कर शामली-भैंसवाल मार्ग से लेकर दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाइवे तक बाईपास का निर्माण कर दिया गया, लेकिन अंडरपास का निर्माण न होने से आवागमन प्रभावित हो रहा था। भैंसवाल बाइपास का अंडरपास निर्माण का मुद्दा जिला पंचायत, दिशा की बैठक में रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार उठा चुके हैं।
विज्ञापन

दिशा की बैठक में सांसद प्रदीप चौधरी भी इस बाबत उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर से भैंसवाल बाईपास के सिलावर अंडरपास निर्माण का निर्देश दिया था। जिसके बाद उत्तर रेलवे के मंडलीय वरिष्ठ अभियंता कार्यालय की ओर से आनलाइन टेंडर छोड़ दिया था। उत्तर रेलवे के सहायक मंडलीय अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भैंसवाल बाईपास का अंडरपास का मेरठ की कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण कराएगी। उत्तर रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण का डिजाइन तैयार करके स्वीकृति के लिए भेज दिया है। एक माह में डिजाइन स्वीकृत होकर हो जाएगा। डिजाइन स्वीकृति के बाद मेरठ की कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें