फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब पर पदक विजेता निशानेबाजों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जनपद स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते। क्लब पर पहुंचे पदक विजेताओं का सोमवार को स्वागत किया गया।
बीती 19 से 21 अगस्त तक शामली रायफल क्लब पर जनपद स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के निशानेबाजों ने कई पदक जीते। क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धा में अभय तोमर, साकिब चौधरी, देवराज सिंह, अक्ष चौहान, रवि, लाभ पंवार, अर्णव सिंह ने स्वर्ण पदक, शाहिद चौधरी, शुभ पंवार, राहुल कुमार, तुषार चौहान व अवनीश कुमार ने रजत पदक, शोएब मलिक, अभिमन्यु रावत, सक्षम शर्मा, निखिल मलिक ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम स्पर्धा में सरताज, तुषार चौहान, शुभ पंवार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दूसरी टीम स्पर्धा में अभय तोमर, अर्णव सिंह, लाभ पंवार ने स्वर्ण पदक जीतकर क्लब का नाम रोशन किया। क्लब के निशानेबाज देवराज सिंह ने उप चैंपियन की ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्राप्त किया। सोमवार को क्लब पहुंचे सभी पदक विजेताओं का समाजसेवी सुधीर तोमर ने उत्साहवर्धन कर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मोबाइल फोन से दूरी बनाकर रखी जाए। इससे स्वास्थ्य खराब होने की आशंका रहती है। स्वागत करने वालों में क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, कोच नदीम मंसूरी, सुनील, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें